विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में आरओबी निर्माण से पहले बनेगा अंडरपास, छोटी गाड़ियों के आवागमन में होगी आसानी

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:11 PM (IST)

देवरिया के बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण से पहले अंडरपास बनेगा, जिससे छोटी गाड़ियों के आवागमन में आसानी होगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद बनाया गया है।

HighLights

  1. बेलपार रेलवे ढाला पर अंडरपास निर्माण से यातायात सुगम होगा।

  2. छोटी गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग, जाम से मुक्ति मिलेगी।

  3. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अंडरपास, फिर आरओबी बनेगा।

मोहित शुक्ला, भाटपाररानी। बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण से पहले अंडरपास बनेगा। रेलवे ने भाटपाररानी-भटनी रेलखंड के एलसी संख्या 112 पर 2.5 मीटर ऊंचाई वाले लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) के निर्माण के लिए 5.76 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया है। अंडरपास बनने से ढाला पार करने में लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद यहां प्रस्तावित आरओबी का निर्माण भी कराया जाएगा।

मझौलीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी बनाए जाने की घोषणा की है। इसके बाद रेलवे की ओर से जारी निविदा में एलएचएस का प्रविधान सामने आया है।

टेंडर के नाम में एलसी संख्या 112 पर 2.5 मीटर ऊंचाई वाले लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण का उल्लेख है। इससे स्पष्ट है कि आरओबी से पहले अंडरपास के जरिए आवागमन को सुगम करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।

छोटी गाड़ियों को मिलेगी सुविधा

बेलपार रेलवे ढाला पर लंबे समय से जाम और आवागमन की समस्या बनी रहती है। ट्रेन आने के दौरान ढाला बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। अंडरपास बनने के बाद छोटी गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा और ढाला बंद होने पर भी आवागमन प्रभावित नहीं होगा।

अंडरपास के साथ आरओबी भी बनेगा: विधायक

भाटपाररानी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि बेलपार ढाला पर अंडरपास के साथ-साथ ओवरब्रिज भी बनेगा। छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए पहले अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। ढाला पर हर हाल में ओवरब्रिज बनेगा।

यह भी पढ़ें- काशी-अयोध्या की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन का होगा कायाकल्प, ASI खोलेगा 5000 साल पुरानी संस्कृति के राज