विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में भूमि पैमाइश विवाद में बुजुर्ग की मौत, तीन आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 09 Jul 2026 12:02 PM (IST)

देवरिया के पिड़हनी गांव में खलिहान की भूमि की पैमाइश के दौरान 65 वर्षीय सर्वजीत यादव की मौत के मामले ...और पढ़ें

सर्वजीत यादव की फाइल फोटो। जागरण

सर्वजीत यादव की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. खलिहान भूमि पैमाइश के दौरान बुजुर्ग सर्वजीत यादव की मौत।

  2. मृतक के पुत्र ने तीन लोगों पर धक्का देने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, (देवरिया)। ग्राम पिड़हनी में खलिहान की भूमि की पैमाइश के दौरान हुई 65 वर्षीय सर्वजीत यादव की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया गया कि पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मृतक के पुत्र योगेंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बैजनाथ यादव, भृगुनाथ यादव (दोनों पुत्र रामश्रृंगार) तथा राहुल यादव ने जान से मारने की नीयत से उनके पिता को धक्का दे दिया।

धक्का लगने से गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में रास्ते के अतिक्रमण की जांच के दौरान बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने SDM का वाहन रोका

कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।