वाराणसी में दीपशिखा का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मान, देवरिया में खुशी की लहर
दीपशिखा ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीते।

दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी का इजहार करती दीपशिखा। सौ. स्वजन
HighLights
दीपशिखा ने वाराणसी राज्य स्तरीय तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते।
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में शानदार प्रदर्शन।
देवरिया जिले का नाम रोशन, खेल जगत में खुशी की लहर।
जागरण संवाददाता, देवरिया। महिला तैराक दीपशिखा ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
दीपशिखा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के बाद 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस दोहरी सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।
जिला तैराकी संघ के कोच अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में देवरिया की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के लिए गौरव का विषय बना हुआ है।
स्टेडियम में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
दीपशिखा की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगितेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, कोच अरविंद गुप्ता, उप सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, महिला जीवन रक्षक संध्या गुप्ता और पुरुष जीवन रक्षक निखिल मिश्र ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
