कांग्रेस की जिला कमेटी के पदाधिकारियों की हुई घोषणा
-नई कमेटी में युवाओं को दी गई तरजीह -सामाजिक संतुलन पर भी दिया गया ध्यान
देवरिया : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी है। जिसमें धर्मेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष के अलावा अजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आनंददेव गिरि, अरविद शाही, जयपदी त्रिपाठी, जुलेखा खातून को जिला उपाध्यक्ष, विजय शेखर मल्ल रोशन, जगरनाथ यादव, दीन दयाल प्रसाद, सुनील तिवारी, संगीता देवी, सौरभ मिश्र, निलेश मणि त्रिपाठी को महासचिव, संदेश यादव, दयाशंकर पति, रामप्रवेश सिंह, वशिष्ठ मोदनवाल, राजेश सिंह, प्रियेश पांडेय, दीन दयाल यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, आदित्य सिंह, शाकिर अली, रामचंद्र लाल श्रीवास्तव, भीम कुमार विश्वकर्मा, प्रेम प्रजापति, दिलीप प्रताप सिंह, सोहन मिश्र, विनय कुमार गिरि, अशोक कुमार गोंड, पारस चौहान, जोखू भारती, संजय गुप्त को सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह नए पदाधिकारी आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूती देंगे। उधर शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी गई। जिसमें राजकुमार जायसवाल को अध्यक्ष के अलावा अजीत जायसवाल को कोषाध्यक्ष, चंदन वर्मा, आदित्य प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह यादव, सुनीता मिश्रा को उपाध्यक्ष, अबरार खान, अवनीश कुमार गुप्त, विवेकानंद गुप्त, श्रवण सिंह को महासचिव, राजेश कुमार गौतम, रोहन खरवार, अभिषेक वर्मा, सेराज अंसारी, राकेश वर्मा,शाहनवाज अहमद, अंशुल बरनवाल, मोहम्मद इमरान, हर्ष कुमार, जियाउल, अभिषेक मिश्र को सचिव बनाया गया है।
-
पुलिस की लापरवाही से हो रही घटनाएं
देवरिया : सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का कहना है कि जनपद में आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी है। कई जगहों पर हत्याएं भी हुई है। यह सब पुलिस की लापरवाही से हो रहा है। पुलिस घटनाओं के पर्दाफाश में दिलचस्पी तक नहीं दिखा रही है। जिससे जनता में आक्रोश है। धरना, प्रदर्शन पर रोक का मतलब जनता को भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। लार थाने में तो अपराध नियंत्रण के बाहर है।