नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के पास की घटना।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:48 PM (IST)
देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के पास रविवार को दोपहर छोटी गंडक नदी से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। परिवार के सदस्य हत्या की आशंका जता रहे हैं।
कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा निवासी 24 वर्षीय कृष्ण मोहन यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के मोबाइल पर शनिवार की शाम किसी का फोन आया, जिसके बाद कृष्ण मोहन घर से निकल गए। देर रात तक नहीं लौटे तो स्वजन तलाश में जुट गए। स्वजन ने कसया पुलिस को भी भी सूचना दी। लोग उनकी तलाश कर ही रहे थे कि उनका शव गंडक नदी से बरामद हुआ। उनका मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें