तालाब में मिला चार दिन से लापता युवक का शव
देवरिया के मदनपुर थाने के बरडीहा अली से चार दिन पूर्व गायब युवक का शव तालाब से मिला है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:17 PM (IST)
देवरिया: मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा अली से चार दिन पूर्व लापता युवक का शव गुरुवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव के उमेश सिंह (35) चार दिन पूर्व गायब हो गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच आज दोपहर उनका शव गांव के तालाब में देखा गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का सहारा टूट गया है। मृतक की पत्नी शालू देवी दहाड़ मार कर शव से लिपट कर रोने लगी। तीन बच्चे अंशिका (8), किशन (6), छोटी (4) के सिर से पिता का साया उठ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें