Move to Jagran APP

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी से पड़ोसी

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 09:57 PM (IST)
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी से पड़ोसी एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपित की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक इस मामले में मुकदमे की की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि एक किशोरी पर पड़ोस के एक युवक की बहुत दिनों से बुरी नजर थी, आए दिन वह अश्लील शब्द भी बोल देता था, किशोरी उसको कई बार फटकार लगा चुकी है। शनिवार की रात किशोरी अपने घर में सोई थी, इसी बीच वह युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी ने शोर किया तो परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोपित युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.