दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करें पदाधिकारी
देवरिया में टाउन हाल स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई।
देवरिया: शहर के टाउन हाल परिसर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक तेरह ब्लाक में बैठक कर समीक्षा की गई है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है, उसका पदाधिकारी ठीक से निवर्हन करें।
कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों एवं प्रदेश में बढ़ रहे भय, भूख, भ्रष्टाचार, अपराध से जनता उब गई है। रात में लोग सड़क पर चलने से परहेज कर रहे हैं। बिना पैसे के किसी भी कार्यालय में काम नहीं हो रहा है। बैठक का संचालन भरत मणि ने किया। अरविद शाही, आनंददेव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, जुलेखा खातून, विजयशेखर मल्ल, सुनील तिवारी, दीन दयाल प्रसाद, संगीता देवी, अजय कुमार सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, प्रमुख रुप से मौजूद रहे।