कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मंडल द्वारा बुधवार को जलकल परिसर में सफाईकर्मियों यानी कोरोना योद्धाओं को ग्लब्स, सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान पार्टी के हर कार्यकर्ता कर रहे हैं। देश को कोरोना से सुरक्षित बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, पत्रकार या अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने वाले महान है। इस दौरान पूर्व विधायक ,सांसद प्रतिनिधि रविद्र प्रताप मल्ल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह आदि ने संबोधित किया। गोविद मणि त्रिपाठी, नीतेश सिंह, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उधर मालवीय रोड स्थित मारवाड़ी युवा मंच द्वारा डेढ़ माह से जरूरतमंद लोगों को सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है। इनके इस कार्य को लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर विकास खंड के ग्राम जगतमाझा मे स्थित शिवं मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग के योद्धाओं को ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। वीरेन्द्र सान्याल, संगीता राय, प्रेमा तिवारी, ऊषा देवी, मीना देवी, गनेश, राजेश प्रमुख रहे। प्रधान गणेश पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।