विश्व का सर्वश्रेष्ठ है भारत का संविधान : डा. संतोष
स्थानीय रामजी सहाय पीजी कालेज रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.पीएन दुबे एसोसिएट प्रोफेसर ने संविधान में हो रहे परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए भारत के संविधान को विश्व का महानतम संविधान बताया। डाक्टर चंद्रभान वर्मा ने संविधान में वर्णित प्रस्तावना के महत्व को बताया।
देवरिया : स्थानीय रामजी सहाय पीजी कालेज रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.पीएन दुबे एसोसिएट प्रोफेसर ने संविधान में हो रहे परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए भारत के संविधान को विश्व का महानतम संविधान बताया। डाक्टर चंद्रभान वर्मा ने संविधान में वर्णित प्रस्तावना के महत्व को बताया। राजनीति शास्त्र विभाग के डा.रेखा पांडेय ने संविधान में प्रदत्त नागरिकों की मूल कर्तव्यों के बारे में बताया। प्राचार्य डा.संतोष कुमार यादव ने कहा कि संविधान किसी भी राष्ट्र का दर्पण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से शरीर में धमनियां रक्त पहुंचाती हैं। ठीक वैसे ही किसी देश और राष्ट्र का संविधान उस देश की आत्मा है। कार्यक्रम का संचालन डा.अजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर सिमरन, सुष्मिता ¨सह, राहुल ¨सह सत्यप्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए।