खलीलाबाद में हुआ था संपर्क, क्वारंटाइन किए गए
दो लोगों को मदनपुर मदरसे में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। दो लोगों के बारे में पुलिस पता कर रही है।
देवरिया: मदनपुर कस्बा से चार लोगों के प्रदेश के कई शहरों के तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला सामने आया है। गुरुवार की देर शाम घर पर मिले दो लोगों को मदनपुर मदरसे में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। दो लोगों के बारे में पुलिस पता कर रही है।
पुलिस ने क्वारंटाइन में रखे दोनों लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस के मुताबिक, कस्बा स्थित मदरसे में क्वारंटाइन किए गए एक व्यक्ति ने बताया कि उनके साथ चार लोग जनपद व प्रदेश के कई शहरों की मस्जिदों में आयोजित मरकज में शामिल हुए थे। उनका कहना था कि खलीलाबाद मस्जिद में दिल्ली से कुछ लोग आए थे, जहां वे लोग उनके संपर्क में आए थे। थानाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने बताया कि दो लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। यह लोग दिल्ली नहीं गए। खलीलाबाद में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होने गए थे। वहीं पुलिस ने मदनपुर कस्बा निवासी व सहारनपुर व जयपुर से आए तीन-तीन लोगों क्वारंटाइन सेंटर में रखा है।