गन्ना किसानों की समस्या सदन में उठाएगी कांग्रेस
देवरिया में कानपुर कैंट के कांग्रेस विधायक ने चीनी मिलों के बंद होने का मुद्दा उठाया।
देवरिया: कानपुर कैंट के कांग्रेस विधायक सोहिल अख्तर ने कहा है कि देवरिया चीनी का कटोरा पहले हुआ करता था, यहां चौदह चीनी मिलें हुआ करती थी, लेकिन उदासीनता के चलते सभी चीनी मिलें बंद हो गईं। आज गन्ना किसानों के सामने नई समस्या उत्पन्न हो गई है। बहुत से किसानों का गन्ना भुगतान आज भी फंसा हुआ है। गन्ना किसानों की समस्याओं को कांग्रेस सदन में उठाती रही है
विधायक अख्तर शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के देवरिया खास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, देवरिया उप चुनाव 2022 की तैयारी है। लोगों की समस्याओं को लेकर प्रदेश में केवल कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। छोटे दल भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। हाथरस में हुई घटना को लेकर भी कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है। जनता की हर लड़ाई केवल कांग्रेस लड़ रही है। यूपी में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।