राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
स्थानीय उपनगर के रतसिया मोड़ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया
देवरिया : स्थानीय उपनगर के रतसिया मोड़ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रामजी यादव भूलन ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राफेल के मसले पर सरकार की मानसिकता को उजागर करने का प्रयास कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कराकर सरकार ने अपनी मानसिकता का परिचय दे दिया है। सीबीआइ के कार्य में भाजपा सरकार दखल दे रही है जो ठीक नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आदित्य ¨सह मोनू ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहित के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
यहां मुख्य रूप से बजरंगी राय, प्रकाश तिवारी निराला, र¨वद्र यादव, दिनेश शर्मा, मैनेजर यादव, पवन यादव, मनोज प्रसाद, सलीम अली, चंद्रशेन सैनी, हेमंत ¨सह, कुमार, अप्पू यादव, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।