प्रदेश सरकार का असली चेहरा आया सामने
देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार की निंदा की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 10:08 PM (IST)
देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने 1000 बस चलाने की अनुमति मुख्यमंत्री से मांगी, लेकिन प्रदेश सरकर अनुमति के साथ लगातार अड़ंगे लगा रही है, जिससे प्रदेश सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निदा की गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, रामजी गिरि, आनंददेव गिरि, नयदीप त्रिपाठी, अरविद शाही, नौशाद खान, मुकुंद भाष्कर मणि, विजय शेखर मल्ल, भरत मणि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें