मतदाताओं से मिले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेता ने मतदाताओं के सामने अपनी बात रखी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM (IST)
देवरिया: सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह व पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने शहर के नगर पालिका, तहसील, स्टेशन रोड, कसया ढाला, अमरज्योति चौराहा समेत विभिन्न जगहों पर गए और मतदाताओं से संवाद किए। साथ ही प्रदेश की गलत नीतियों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे। उधर गौरीबाजार में डुमरियागंज के पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने लोगों से संवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें