Move to Jagran APP

कांग्रेस नेताओं ने बांटे पर्चे, किया जन-जागरण

कांग्रेसियों ने बेरोजगारी महंगाई किसानों के कर्ज माफी बिगड़ती अर्थ व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने बांटे पर्चे, किया जन-जागरण
कांग्रेस नेताओं ने बांटे पर्चे, किया जन-जागरण

देवरिया: कांग्रेसियों ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के कर्ज माफी, बिगड़ती अर्थ व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने तहसील व ब्लाक मुख्यालय पर लोगों में पर्चे बांटे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी, विजय शेखर मल्ल, डा.धर्मेंद्र पांडेय, वशिष्ठ मोदनवाल, इसरार अहमद, दीनदयाल प्रसाद, रामविलास तिवारी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, एडवोकेट सुधांशु तिवारी, परमानंद यादव, इस्लाम खान, बाल चंद पटेल, संजय गुप्ता, संदेश यादव मौजूद रहे। भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर ओम प्रकाश तिवारी, राजेंद्र यादव, मिटू पांडेय, श्रीप्रकाश साहनी, पप्पू चौहान, अधिवक्ता नागेश दुबे, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.