कांग्रेस प्रत्याशी डा.राजेश कुमार मिश्र ने किया रोड-शो
सलेमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा.राजेश कुमार मिश्र ने रविवार को सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों में रोड-शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवरिया : सलेमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा.राजेश कुमार मिश्र ने रविवार को सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों में रोड-शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बलिया जनपद से देवरिया सीमा में प्रवेश करने पर भागलपुर पुल पर समर्थकों ने स्वागत किया। भागलपुर पुल पर स्वागत के बाद वाहनों का काफिला सलेमपुर के लिए चला। इसके बाद ईशारू, धरमेर महलिया, कुंडौली, पिपरा सरवन, महुआबारी, धनौती होते वे सोहनाग पहुंचे, वहां मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उनका काफिला सलेमपुर पहुंचा, जहां गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तहसील गेट पर शहीदों व अस्पताल गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सलेमपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार देश में जरूरी हो गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस के पीएन मिश्र, सुयश मणि, सच्चिदानंद राना, डा.धर्मेंद्र पांडेय, दद्दन पांडेय, मुकुंद भाष्कर मणि, मोहित पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, भागीरथ प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।