मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल ऐतिहासिक : सांसद
देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 10:12 PM (IST)
देवरिया: सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया है। कहा,यह साल कई नजरिए से अविस्मरणीय व इतिहास के पन्ने में दर्ज होने वाला रहा।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व धारा 35 ए समाप्त किया गया। तीन तलाक बिल पास कराकर महिलाओं को समान अधिकार दिलाया गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विश्वव्यापी कोरोना के संकट में पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, ²ढ़ निर्णय व उठाए गए कदमों से भारत विश्व में अनुकरणीय बना। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है और इसके लिए 20 लाख हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में हम सब ²ढ़ संकल्पित हों।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें