फेसबुक पर विवादित टिप्पणी से कांग्रेसी नाराज
सीएचसी सलेमपुर में तैनात डाक्टर की ओर से फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने से माहौल गर्म हो गया है। डाक्टर की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। वहीं चिकित्सक ने फेसबुक पर किसी भी पोस्ट से इन्कार किया है।
देवरिया : सीएचसी सलेमपुर में तैनात डाक्टर की ओर से फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने से माहौल गर्म हो गया है। डाक्टर की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। वहीं चिकित्सक ने फेसबुक पर किसी भी पोस्ट से इन्कार किया है।
फेसबुक पर सरकारी डाक्टर की ओर से दो प्रमुख राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं का नाम डालकर कांग्रेस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें डाक्टर द्वारा इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करने की बात कहीं गई। हालांकि आरोपित डाक्टर की ओर से नीचे कमेंट पर भी हैरानी जताई गई। ब्लाक अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि चिकित्सक द्वारा तत्काल पोस्ट हटाया नहीं गया व उनके द्वारा सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो हम इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाएंगे। दीनदयाल प्रसाद, दिनेश गुप्ता, लाल साहब यादव, वशिष्ठ मोदनवाल, संजय गुप्ता आदि ने नाराजगी जताई है।