Move to Jagran APP

जुझारू व संघर्षशील नेता थे हरिकेवल प्रसाद: कलराज

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि स्व.हरिकेवल प्रसाद एक जुझारू व संघर्षशील नेता थे। जनता पर अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर अगुवाई करने में संकोच नहीं करते थे। वह डा.राम मनोहर लोहिया के विचारों को जीने वाले व्यक्ति थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST)
जुझारू व संघर्षशील नेता थे हरिकेवल प्रसाद: कलराज
जुझारू व संघर्षशील नेता थे हरिकेवल प्रसाद: कलराज

देवरिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि स्व.हरिकेवल प्रसाद एक जुझारू व संघर्षशील नेता थे। जनता पर अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर अगुवाई करने में संकोच नहीं करते थे। वह डा.राम मनोहर लोहिया के विचारों को जीने वाले व्यक्ति थे। यह स्व.हरिकेवल प्रसाद, उग्रसेन ¨सह, मोहन ¨सह जैसे लोगों की पवित्र भूमि है।

loksabha election banner

श्री मिश्र शनिवार को बापू इंटर कालेज में पूर्व सांसद स्व.हरिकेवल प्रसाद के छठीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल में उनके साथ मैं भी देवरिया जेल में बंद था। जेपी आंदोलन में हमने संघर्ष किया। कभी-कभी उनसे वैचारिक नोकझोंक भी होती थी। वह संस्कारों से युक्त थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व. हरिकेवल प्रसाद गरीब, कमजोर लोगों की आवाज थे। उन्होंने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास का सपना देखा था। आज केंद्र व प्रदेश सरकार उनके सपनों को पूरा कर रही है। सलेमपुर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कहा कि पिता के दिखाए मार्ग पर चल रहा हूं। पिता के विकास के सपने को साकार करने में लगा हूं। जनता का चौकीदार हूं। लोकसभा से लेकर प्रदेश सरकार तक पूरी मजबूती से विकास कार्य की वकालत करता हूं। अध्यक्षता स्व.हरिकेवल प्रसाद के साथी रामकृपाल तिवारी व संचालन संतोष पटेल व अनीता सहगल ने किया। डीएम अमित किशोर, एसपी एन कोलांची, सीडीओ राजेश कुमार त्यागी आदि ने अतिथियों को फल भेंट किया, जिसे अस्पताल में मरीजों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर सांसद बलिया भरत ¨सह, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ला, काली प्रसाद, गंगा ¨सह कुशवाहा, धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी ¨सह, सज्जन मणि, जयनाथ कुशवाहा, विजय दुबे, शशि प्रकाश मिश्र, केतकी ¨सह, ¨वदा कुशवाहा, भूपेंद्र ¨सह, अशोक कुशवाहा, सुरेंद्र ¨सह टुनटुन, सुरेश तिवारी, डा.अशोक तिवारी, राजेश ¨सह मंटू, विनोद शंकर दुबे, राजेश साह, राम अशीष कुशवाहा, शशिरंजन तिवारी, हरिप्रसाद यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गायक सुनील सनेही ने लोक गीत के माध्यम से शमां बांधा। इस मौके पर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री को गदा व स्मृति चिह्न भेंट किया।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.