विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में बोले सीएम योगी, माफियाराज खत्म, अब यूपी में आ रहा निवेश और लौट रहे प्रवासी नौजवान

Published: Fri, 26 Jun 2026 12:28 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा कि यूपी में माफियाराज और दंगों का दौर खत्म हो गया है, कानून-व्यवस्था ...और पढ़ें

HighLights

  1. माफियाराज और दंगों का दौर पूरी तरह समाप्त।

  2. कानून-व्यवस्था सुधरी, औद्योगिक निवेश में वृद्धि।

  3. प्रवासी नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार।

जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में अब माफियाराज और दंगों का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की बदली हुई कानून-व्यवस्था और बढ़ते औद्योगिक निवेश के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब भी मैंने कहा था कि अपराध और अपराधियों के प्रति, माफिया और माफियाओं के प्रति हम 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ काम करेंगे।" उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस प्रदेश को माफिया-ग्रस्त और दंगा-ग्रस्त बना दिया था।

कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज मुहर्रम का अवसर है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वह सड़कों पर उतरकर गुंडागर्दी कर सके। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी उत्सवपूर्ण माहौल में उपद्रव नहीं फैला सकता है। और यदि वह ऐसा करेगा, तो भुगतेगा भी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम की भूमि वसीयत को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा, पीठाधीश्वर ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार द्वारा बनाए गए सुरक्षा और विश्वास के वातावरण का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में भारी निवेश आ रहा है। देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में लगातार नए उद्योग और उद्यम स्थापित हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उद्योग लगने से उत्तर प्रदेश के नौजवानों को अब अपने घर के पास ही रोजगार मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जो नौजवान पहले नौकरी की तलाश में कोलकाता, मुंबई और सूरत जैसे महानगरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर थे, वे अब अपने घरों को लौट रहे हैं। वे वापस आकर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ अपने ही क्षेत्र के विकास में दे रहे हैं।