Move to Jagran APP

खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर गुरुवार को सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल में छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वालीबाल प्रतियोगिता में

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:03 AM (IST)
खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

देवरिया : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर गुरुवार को सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेल में छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वालीबाल प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग में रेड हाउस अव्वल रहा। पधानाचार्य श्रीमती प्रतिमा मिश्रा व शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि कर याद किया।

loksabha election banner

वालीबाल प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने येलो हाउस को हराकर विजेता बना। जूनियर सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्रीन हाउस व येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस विजेता रहा। स्लो साइकिल रेस में रेड हाउस में अंकित साहनी प्रथम, ग्रीन हाउस में ऋषिकेश रोशन द्वितीय, रेस में ब्लू हाउस में अनिकेत मलिक प्रथम, ग्रीन हाउस के हर्षित द्वितीय तथा येलो हाउस के सुधीर यादव तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता रहा। इस दौरान आरपी सिंह, मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे। आरपी कांवेंट स्कूल व मां उर्मिला देवी महिला महाविद्यालय में बाल दिवस पर पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान शंभू शरण कुशवाहा, रवि प्रकाश कुशवाहा, अमरनाथ चौरसिया, जवाहर लाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.