पहली बार हेलीकाप्टर देख खुशी से झूमे बच्चे
केवल आकाश में हेलीकाप्टर उड़ते देखा था और किताबों में पढ़ा था। जमीन पर नजदीक से अब तक कभी हेलीकाप्टर नहीं देखा था। मम्मी, पापा से जिदकर मुख्यमंत्री के आने की खबर पर केवल हेलीकाप्टर देखने आया था
देवरिया: केवल आकाश में हेलीकाप्टर उड़ते देखा था और किताबों में पढ़ा था। जमीन पर नजदीक से अब तक कभी हेलीकाप्टर नहीं देखा था। मम्मी, पापा से जिदकर मुख्यमंत्री के आने की खबर पर केवल हेलीकाप्टर देखने आया था।
यह बातें छपिया जयदेव में शहीद विजय मौर्य के घर आए मुख्यमंत्री के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे इन बच्चों ने कही। भटनी के उसका टोला निवासी विष्णु 10 साल ने बताया कि वह आज के पहले कभी हेलीकाप्टर नजदीक से नहीं देखा था। हम हेलीकाप्टर और जहाज में अंतर भी नहीं जानता था। दोनों को केवल आकाश में उड़ते देखा था। आज नजदीक से देख काफी प्रसन्नता हुई। वहीं छपिया जयदेव के टोला निवासी आकाश 11 वर्ष ने बताया कि उसके मम्मी-पापा यहां आने नहीं दे रहे थे, लेकिन मैं केवल उनसे यह कह कर आया हूं कि केवल हेलीकाप्टर देखकर चला आऊंगा। पहली बार हेलीकाप्टर जमीन पर उतरते देख बहुत खुशी हुई। उसका के धीरज 12 साल भी पहली बार हेलीकाप्टर देखा था। उसने कहा कि कभी इस क्षेत्र में कोई आया ही नहीं था कि हेलीकाप्टर देखूं। कल जब सुना की मुख्यमंत्री योगी जी हेलीकाप्टर से आएंगे तो बहुत खुशी हुई की उनके साथ हेलीकाप्टर भी देख लूंगा।