विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई मेधा
विज्ञान संचारक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने और सिखाने की प्रक्रिया है।
देवरिया: शहर के देवरिया खास स्थित युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी में शुक्रवार को बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया।
कांग्रेस को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं उनकी छोटी खोजें बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचती है जहां बच्चों की रचनात्मकता को नाम मिलता है। वैज्ञानिक ध्रुव पांडेय ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों में अपार संभावनाएं संभावनाएं छिपी हैं, उन्हें उपयुक्त मार्गदर्शन और वातावरण प्रदान करने की आवश्यकता है। डा.शशि भूषण शाही ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य से मौलिक चितन का मार्ग प्रशस्त होता है। डा.संतोष चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा पर तैयार किए प्रोजेक्ट कम लागत में नए आयाम दे सकते हैं। कांग्रेस को भावना सिन्हा, इंद्र कुमार दीक्षित, मंगल मणि त्रिपाठी, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन रवि कांत मणि त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन जितेन्द्र पांडेय ने किया।
इस दौरान सतीश श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, सुमन सिन्हा, अखिलेश दीक्षित, अजय वर्मा, विकास तिवारी, अनिल तिवारी, नंदिनी मिश्र, आनंद द्विवेदी मौजूद रहे द्य इनके शोध पत्र हुए चयनित
कार्यक्रम में मोहम्मद यूसुफ, आदर्श पति त्रिपाठी, ओजस्वी यादव, सत्यम मिश्र, अविनाश यादव, अभिज्ञा सैनी, सारस्वत चौरसिया, प्रज्ञा सिंह, श्रेया सिंह के शोध पत्र चयनित हुए जो प्रीस्टेट में शामिल होंगे।