बाल वैज्ञानिक बन अभिषेक ने बढ़ाया जिले का सम्मान
सदर विकास खंड क्षेत्र के सरौरा निवासी किसान के बेटे अभिषेक कुमार गुप्ता को गुरुवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बाल वैज्ञानिक का पुरस्कार दिया। पुरस्कार मिलने पर पिता उदयभान गुप्ता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
देवरिया : सदर विकास खंड क्षेत्र के सरौरा निवासी किसान के बेटे अभिषेक कुमार गुप्ता को गुरुवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बाल वैज्ञानिक का पुरस्कार दिया। पुरस्कार मिलने पर पिता उदयभान गुप्ता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभिषेक ने एक ऐसा वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत किया है, जिससे घर में प्रयोग किए गए पानी को दोबारा प्रयोग में लाने योग्य बनाया जा सके। इस पुरस्कार के लिए चयनित अभिषेक को स्मृति चिह्न के साथ 25 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रजा की मौजूदगी में देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित अभिषेक की मां राजकुमारी देवी के आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। अभिषेक ने राजकीय इंटर कालेज से वर्ष प्रथम श्रेणी में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। वर्ष 2015 मे इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेकर ईको फ्रेंडली हाउस माडल प्रस्तुत किया, जो राज्य स्तर के लिए चुना गया। अभिषेक ने इस माडल को प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जहां पर उसका माडल दूसरे नंबर पर रहा। वर्तमान में अभिषेक कुमार गुप्ता मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल से बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र है। अभिषेक ने इस सफलता का श्रेय जीआइसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा और विज्ञान अध्यापक बीके ¨सह के साथ ही माता-पिता और परिवार के सदस्यों को दिया है। उसकी सफलता पर चाचा शिक्षक हीरालाल गुप्ता, रामबिलास गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, दादी गुलाईची देवी, नीरज बाबू गुप्ता, पंकज बाबू गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।