Move to Jagran APP

महिलाओं के लिए सरकार चला रही योजनाएं

देवरिया के भुजौली गांव में भाजपा ने महिलाओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:34 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:10 AM (IST)
महिलाओं के लिए सरकार चला रही योजनाएं
महिलाओं के लिए सरकार चला रही योजनाएं

देवरिया: भाजपा महिला मोर्चा ने भुजौली गांव स्थित एक निजी स्कूल में कमल मेंहदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के हाथों पर मेंहदी से कमल का फूल बनाया।

loksabha election banner

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक बेचनराम ने कहा कि मोदी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए अनुदान राशि बढ़ाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य योजनाओं की चर्चा की।

क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा अर्चना सिंह ने उज्ज्वला योजना, एंटी रोमियो स्क्वायड आदि की जानकारी दी।

अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा व संचालन महामंत्री मंजू मिश्रा ने किया। रामशीष प्रसाद,मिनती सिंह,रेनू देवी,मधु कुमारी,तारा सिंह,अमृता सिंह,श्वेता सिंह,सबु निशा,आदि की मौजूदगी रही। सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने भीखमपुर रोड पर लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने मठिया, खैरटिया, बखरा ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं को बताया।

सांसद कमलेश पासवान ने कालावन, करमाजितपुर में लोगों से संपर्क कर जनहित में किए गए कार्यों को बताया। विधायक चौरीचौरा संगीता यादव ने भी उपलब्धियां बताईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.