Move to Jagran APP

नए भारत का निर्माण कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार: सूर्य प्रताप शाही

देवरिया के तरकुलवा मंडल की बैठक में बोले कृषि मंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी भाजपा की तरफ से नौ स्थानों पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:53 PM (IST)
नए भारत का निर्माण कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार: सूर्य प्रताप शाही
नए भारत का निर्माण कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार: सूर्य प्रताप शाही

देवरिया: भाजपा की तरफ से नौ स्थानों पर आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को शुभारंभ हो गया। पांच सत्रों में चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

prime article banner

तरकुलवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से एक नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। रामराज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है। वह लीलावती देवी महिला महाविद्यालय हरैया में तरकुलवा भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर भाजपा नेता शाका मिश्र, राघव पांडेय, जीवन पति त्रिपाठी, मनोज कुमार भारती, धीरज मिश्रा, पवन पाठक आदि मौजूद रहे। बैतालपुर में सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, डा.अजय मणि, भूपेंद्र सिंह, मारकंडेय शाही आदि ने संबोधित किया।

क्षेत्र के तिलई बेलवा में आयोजित देहात मंडल के प्रशिक्षण वर्ग सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास कार्य करा रही है।

इस दौरान राजन यादव, मारकंडेय तिवारी,संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

गौरीबाजार में चंद्र शेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, डा.हेमंत मिश्र , प्रमोद शाही, छठ्ठे लाल निगम ने अलग-अलग विषयों पर विचार रखा। भटनी के घांटी बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विचार रखे।

करौंदी बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, उग्रसेन राव, आरएसएस के विरेंद्र कुमार गुप्त व अरुण सिंह, विधायक प्रतिनिधि डा.संजीव शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, रामनिवास पांडेय,शिवहरि मिश्र आदि मौजूद रहे।

भलुअनी ब्लाक के गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद रविद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय शाही, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.