कर्नाटक में भाजपा की जीत पर जश्न,फोड़े पटाखे
देवरिया: कनार्टक में भाजपा की जीत पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पटाखे फोड़े और ए
देवरिया: कनार्टक में भाजपा की जीत पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह और भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आना यह दिखाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हर मोर्चे पर खरी उतर रही है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, अजय शाही,अजय दुबे, मुन्ना राय,श्रीनिवास मणि, अजय उपाध्याय, प्रेम अग्रवाल ने संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पंचायत स्थित संसदीय कार्यालय पर हुई, जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। यह केंद्र सरकार के विकास की नीतियों की जीत है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशिरंजन तिवारी ने कहा कि यह सबका साथ सबका विकास के वादे और भरोसे की जीत है। इस दौरान शशिप्रकाश मिश्र, अजय शाही, दिनेश तिवारी, संजय राव, अजय कुमार दुबे, अखिलेश तिवारी, अम्बिकेश पांडेय, अंकुर राय, धनुषधारी मणि, पवन मिश्र, सत्यप्रकाश पांडेय, अभिषेक यादव, महेश्वर ¨सह, सुमेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
--------------
मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़ जताई खुशी
सलेमपुर: कर्नाटक में भाजपा की जीत पर सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी व पटाखे फोड़े। गांधी चौक से होते हुए भाजपा कार्यकर्ता जीत की जयकारा लगाते हुए सोहनाग रोड मे पहुंचे और आतिशबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, मनोज विश्वकर्मा, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। पड़री बाजार में सुधीर कुमार पांडेय, जितेंद्र यादव, उमेश पटेल, जितेंद्र यादव ने जीत की खुशी मे मिठाइयां बांटी। खुखुंदू संवाददाता, भाजपा खुखुंदू मंडल इकाई की बैठक खुखुंदू बाजार में हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कर्नाटक में भाजपा के जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
लार संवाददाता के अनुसार, कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव, पुनीत शाही, देवेंद्र ¨सह राजू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार संवाददाता के अनुसार, मानस इंटर कालेज फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश ¨सह, प्रशांत, रामअधार पांडेय आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा की जीत पर पार्टी नेताओं ने मोदी सरकार की नीतियों की जीत बताया है। इनमें भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय, मोहन उपाध्याय, कौशल किशोर ¨सह शामिल रहे।
---------------------------------------