Move to Jagran APP

धरती के संसाधनों का अत्यधिक दोहन घातक: डीआइओएस

जिला विज्ञान क्लब देवरिया व कलिद बिहार इंटर कालेज खरजरवा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन स्प्रिंग साइन एकेडमी खरजरवा के सभागार में किया गया। छात्रों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:23 AM (IST)
धरती के संसाधनों का अत्यधिक दोहन घातक: डीआइओएस
धरती के संसाधनों का अत्यधिक दोहन घातक: डीआइओएस

देवरिया : जिला विज्ञान क्लब देवरिया व कलिद बिहार इंटर कालेज खरजरवा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन स्प्रिंग साइन एकेडमी खरजरवा के सभागार में किया गया। छात्रों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

loksabha election banner

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने कहा कि जिस धरती ने मानव को जीवन दिया, आज वो उसी धरती के संसाधनों का निर्दयता पूर्वक इस्तेमाल कर रहा है। इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे। चुनाव राष्ट्रीय महापर्व है, जिसके माध्यम से हम अपना एवं देश का भविष्य तय करते है। आज का चुनाव तकनीक आधारित हो गया है हमें गंभीरता के साथ सोच समझकर मतदान करना चाहिए। विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां आज भी जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपदा को बनाए रखना बहुत जरुरी है। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में छात्राओं का अहम रोल होता है। गोष्ठी को उप प्रधानाचार्य जीआइसी महेंद्र प्रसाद, उमा मिश्र, चांदनी त्रिपाठी, उग्रसेन शुक्ला, शत्रुघ्न तिवारी, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन स्प्रिंग साइन के प्रधानाचार्य राम सुमेर पांडेय ने किया।

इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेया यादव, नम्रता दुबे, खुशी, श्रुति, स्नेहा सिंह, कसीस कुशवाहा, ़खुशी पांडेय, मंतशा, शातिमा परवीन, साक्षी, आराध्या सिंह, सौम्या सिंह एवं अन्य भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सचिन, कुणाल पांडेय, अभय यादव, अंकित, राहुल सिंह, अरुण सिंह, अंकेश कुशवाहा निखिल दीक्षित आदि को पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.