लोक अदालत में 7961 मामले निस्तारित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। इसमें 7961 मामलों का निस्तारण कर प्रतिकर व जुर्माना सहित छह करोड़ पंचानवे लाख छप्पन हजार एक सौ सरसठ रुपये का समझौता किया गया।
देवरिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। इसमें 7961 मामलों का निस्तारण कर प्रतिकर व जुर्माना सहित छह करोड़ पंचानवे लाख छप्पन हजार एक सौ सरसठ रुपये का समझौता किया गया।
जनपद न्यायधीश अरुण कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन के बाद 24 वादों का निस्तारण कर 44 लाख 75 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में पीड़ित को दिलवाया। साथ ही 3 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जिला जज देवेंद्र सिंह ने दो वाद निस्तारित कर 2 लाख 50 हजार रुपये प्रतिकर दिलवाया। प्रधान न्यायधीश धरनीधर ओझा ने 67 वाद, विशेष न्यायधीश एससीएसटी अरविद राय ने दो वाद व अपर जिला जज रजनीश कुमार ने छह वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज निकुंज मित्तल ने 52 वाद, अपर जिला जज अनिरुद्ध कुमार तिवारी ने 5 वाद, अपर जिला जज मनोज कुमार मिश्र ने 4 वाद, अपर जिला जज एफटीसी सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने दो वाद, अपर जिला जज नवीन कुमार सिंह ने सात मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार द्वारा 309 वाद, सिविल जज भूपेंद्र प्रताप ने 15 उत्तराधिकार वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद प्रिय गौतम ने 197 वाद, अपर सिविल जज एसडी शिवेंद्र कुमार मिश्र ने 227 वाद, सिविल जज जेडी अमित कुमार ने 10 वाद, स्वर्णमाला सिंह, प्रिया कुमारी राय, अनंत कुमार ने एक-एक वाद व स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने दो वादों का निस्तारण किया। यहां मुख्य रूप से प्राधिकरण के सचिव सूर्यकांत धर दुबे, अध्यक्ष सुशील मिश्र, सिंहासन गिरि, सुबाष चंद्र राय मौजूद रहे।