चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के डढिया गांव में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
देवरिया: एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम डढिया निवासी एक विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता सोनम देवी पत्नी दुर्गेश यादव का कहना है कि आए दिन दहेज के लिए ससुराली उसे प्रताड़ित करते हैं और मारपीट करते हैं। ससुरालियों ने पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया है।
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम प्राथमिक विद्यालय दुबौली में बीती रात ताला व खिड़की तोड़कर चोर मध्याह्न भोजन बनाने के बर्तन उठा ले गए। प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र गुप्त ने पुलिस को तहरीर दी है।
किशोरी के साथ छेड़खानी
एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है।