आंख फोड़ने के मामले में तीन आरोपितों पर मुकदमा
देवरिया के बलटिकरा गांव में युवक की पिटाई कर चाकू से फोड़ने व कान काटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बलटिकरा के समीप युवक की पिटाई कर आंख फोड़ने व कान काटने की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश भी दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। घायल युवक हैदराबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
ग्राम रामपुर दुबे निवासी आशीष दुबे पुत्र मनोज दुबे को शुक्रवार की रात महुआडीह से घर लौटते समय बलटिकरा पेट्रोल पंप के समीप कुछ लोगों ने पीट दिया साथ ही आंख फोड़ दी व कान काट दिया। पुलिस ने घायल आशीष के भाई विकास दुबे की तहरीर पर गांव के मोनू चौहान पुत्र विश्वनाथ चौहान, राजन दुबे व विकास दुबे पुत्रगण रामाश्रय दुबे निवासी रामपुर कारखाना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिष्यपाल, अपर पुलिस अधीक्षक