छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ बलवा का मुकदमा
देवरिया के सोंदा में 24 दिन पहले हुए थी मारपीट।
देवरिया: सदर कोतवाली के सोंदा के समीप एक युवक की घेर कर 24 दिन पूर्व हुई पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया। छह नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक सराय बदलदास निवासी गंगा सागर को एक अक्टूबर की रात सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सोंदा के समीप घेर कर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के स्वजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई बार एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किए। एसपी डा.श्रीपति मिश्र के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें लाल बहादुर सिंह, अश्वनी सिंह, विकास सिंह, आकाश सिंह, विवेक सिंह, विशाल निवासी चक सराय बदलदास व दस अज्ञात शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने गंगा सागर की मां गायत्री देवी की तहरीर पर की है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।