जानलेवा साबित हो रहीं बदहाल सड़कें
देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हो गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:03 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:03 AM (IST)
देवरिया: सलेमपुर क्षेत्र की अधिकांश खस्ताहाल सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। पुल पुलियों की दशा और भी बदतर है। सड़क गड्ढे में तब्दील होने की वजह से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
सबसे अधिक दिक्कत सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर है। वर्तमान समय में सड़क उजड़ गई है। मरम्मत के नाम पर बड़े-बड़े पत्थर गिराकर छोड़ दिए गए हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है। सूखे मौसम में धूल उड़ती है। कुंडौली-इसारू के बीच पुलिया टूट जाने से आए दिन दुर्घटना होती है। आस पास के लोग ताड़ का पत्ता व लाल झंडी लगाकर राहगीरों को सावधान करते हैं। यही हाल कुंडौली- मईल मार्ग पर पिपरा बांध पुल का है। लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं। मईल, मगहरा, देवकली, रेवली, लार वाईपास, डुमवलिया सड़क की भी स्थिति काफी खराब है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें