भाइयों पर फावड़े से हमला, महिला प्रधान से मारपीट
क्षेत्र के करमाजीतपुर में छठ घाट से वापस आते समय मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में सगे भाइयों पर फावड़ा से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पोखर¨भडा की महिला प्रधान ने कोटे की दुकान के विवाद को कुछ लोगों पर मारपीट कर जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
देवरिया : क्षेत्र के करमाजीतपुर में छठ घाट से वापस आते समय मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में सगे भाइयों पर फावड़ा से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पोखर¨भडा की महिला प्रधान ने कोटे की दुकान के विवाद को कुछ लोगों पर मारपीट कर जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करमाजीतपुर के सगरा टोला निवासी चंद्रभान यादव व इंद्रपाल यादव पुत्र साहब यादव मंगलवार शाम छह बजे गांव में बने छठ घाट से वापस लौट रहे थे। पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी और फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार में भर्ती कराया, जहां इंद्रपाल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंच घटना की जानकारी ली। घटना के बाद आरोपित गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं इसी थाना क्षेत्र के पोखर¨भडा की महिला प्रधान हीरामति पत्नी रघुनाथ निषाद का आरोप है कि मंगलवार शाम छठ पूजा में शामिल होने के लिए रामघाट गई थीं। चार माह के बेटे शाशंक के साथ वह आ रही थीं। दरवाजे पर कुछ लोग कोटे की दुकान को लेकर विवाद कर रहे थे। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बचाव में आई ननद पुतली, सास चंपा देवी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावर जेवरात भी लूट लिए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को आपसी रंजिश बता रही है। एसओ परमाशंकर यादव ने कहा कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।