विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में बहन की शादी के 11 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

Published: Sun, 28 Jun 2026 10:57 AM (IST)

रामपुर कारखाना, देवरिया के विशाल सिंह पटेल की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे उनकी छोटी बहन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. विशाल सिंह पटेल की पंजाब में सड़क हादसे में मृत्यु।

  2. छोटी बहन की शादी से 11 दिन पहले हुआ हादसा।

  3. परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, (देवरिया)। बहन की शादी के 11 दिन पहले ही भाई की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो उन पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड के रहने वाला विशाल सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष की पंजाब में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।

वह अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन बाद घर आने वाले था। मगर शादी से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। वह पंजाब की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।

शुक्रवार को फैक्ट्री से क्वार्टर लौटते समय उनकी बाइक को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात में पत्नी वंदना ने घटना की सूचना घरवालों को दी। इसके बाद घर में मातम छा गया। जिस घर में बहन ज्योति की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां रुलाई सुनाई देने लगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में इंजेक्शन लगाने पर युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मृतक विशाल तीन बहनों के इकलौता भाई था ।उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, सबसे छोटी बहन की शादी जुलाई के प्रथम सप्ताह में होनी थी। स्वजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।