Move to Jagran APP

एक विवाह ऐसा भी... मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले फरार हुई दुल्हन; छोटी बहन ने लिए 7 फेरे

शादी के जश्न के बीच दुल्हन के भागने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। घरवालों के साथ रिश्तेदार भी दुल्हन की तलाश में जुटे। इसी बीच बरात की एंट्री हो गई। किसी तरह दोनों पक्षों में सहमति बनी तो छोटी बहन से शादी हुई।

By Pragati ChandEdited By: Pragati ChandPublished: Fri, 12 May 2023 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2023 05:04 PM (IST)
एक विवाह ऐसा भी... मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले फरार हुई दुल्हन; छोटी बहन ने लिए 7 फेरे
बरात आने से पहले फरार हुई दुल्हन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देवरिया, जागरण टीम। हाथ में मेहंदी रचने के साथ ही हल्दी की रस्म भी पूरी कर ली गई, दरवाजे पर रिश्तेदारों का जमावड़ा होने लगा। दुल्हन के पोषाक में बैठी युवती घर के दरवाजे पर बरात पहुंचने से पहले ही फरार हो गई। फिर क्या था, स्वजन लड़के पक्ष को किसी तरह तैयार किए और छोटी बहन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए।

loksabha election banner

मंगलगीत के बीच दुल्हन हुई फुर्र

यह कोई फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना है। गांव में बुधवार की रात बरात आने वाली थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था, हर तरफ मंगलगीत हो रहे थे। घर से लेकर बाहर तक रिश्तेदारों की भीड़ से खचाखच भरा था। सभी लोग शादी के जश्न में डूबे थे। बरात का स्वागत करने के लिए परिवार वाले उत्सुक थे। इसी बीच शाम ढलते ही दुल्हन बनने वाली युवती सामान समेट फरार हो गई। जश्न और शोर-शराबे के बीच किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोग अपनी मस्ती में डूबे रहे।

मौके पर मची अफरातफरी

इसी बीच दुल्हन को कमरे में न देख लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिवार के साथ ही रिश्तेदारी के लोग भी दुल्हन की तलाश में जुट गए। इस बीच बाजे-गाजे के साथ बरात भी दरवाजे पर पहुंच गई। दुल्हन के गायब होने की बात बरात तक पहुंची तो लड़के पक्ष के लोग भी हैरान और परेशान हो गए। हालांकि दोनों पक्षों में हुई पंचायत में दुल्हन की छोटी बहन से ही शादी करने की रजामंदी हो गई।

पुलिस से की शिकायत

शादी संपन्न कर दूसरी बेटी को विदा करने के बाद लड़की पक्ष ने रुद्रपुर कोतवाली के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.