Move to Jagran APP

हाथ में गन्ना व धान की फसल लेकर किया प्रदर्शन

गन्ना मूल्य भुगतान व किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 11:06 PM (IST)
हाथ में गन्ना व धान की फसल लेकर किया प्रदर्शन
हाथ में गन्ना व धान की फसल लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, देवरिया : गन्ना मूल्य भुगतान व किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन किया। इसके पश्चात आवास पर पहुंचकर भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अमित किशोर को सौंपा। डीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

loksabha election banner

भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही टाउन हाल पर एकत्र होने लगे। इसके बाद हाथ में गन्ना व धान की फसल लेकर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही व मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल पर किसानों का करीब 25 करोड़ रुपये बकाया है। उसका भुगतान पेराई सत्र से पूर्व किया जाना चाहिए। साथ ही 20 नवंबर से चीनी मिल की पेराई शुरू की जाय। राजस्व विभाग की उदासीनता के चलते किसान सम्मान निधि से हजारों की संख्या में किसान वंचित हैं। कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड में दर्ज यूनिट के अनुसार राशन नहीं दिया जा रहा है। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि धान क्रय केंद्र अब तक नहीं खोला गया है। कच्ची शराब धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। किसानों का सोलर पैनल चोरी हो रहा है, लेकिन थानों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। इस दौरान मुन्ना सिंह, गोविद गुप्ता, दिग्विजय नरायन कुशवाहा, सदानंद यादव, चंद्रदेव सिंह, कुवंर राणा प्रताप सिंह, कृष्ण कांत सिंह, मदन चौहान, रामअशीष जायसवाल, मनीष यादव, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.