भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
देवरिया में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया है।
जागरण संवाददाता, देवरिया: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखा गया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंक विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बिधेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां मेक इन इंडिया पर बल दे रहे हैं, वहीं राहुल गांधी का बयान देश की गरिमा के खिलाफ है। उनको बयान के लिए माफी मांगनी होगी। माताओं, बहनों की अस्मिता पर चोट करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति रही है। महामंत्री अमित सिंह छोटू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान घिनौना है। राहुल गांधी ने ठान लिया कि मोदी विरोध में वह किसी का भी अपमान कर सकते हैं। नगर अध्यक्ष आकाश मिश्र ने कहा कि राहुल जैसे नेता का बयान शर्मनाक है। मोदी विरोध में उनकी भाषा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, विशाल पांडेय, राज दीक्षित, अभिषेक पांडेय, सूर्यांश कुशवाहा, ओम तिवारी, प्रवीण कुमार, रुपम पांडेय, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, मोहित सोनी, प्रिसराज, अजेश कुमार, अमन शुक्ल, बबलू मिश्र, सोहन यादव, दुर्गेश वर्मा, अभिषेक जायसवाल, सुधांशू मिश्र आदि मौजूद रहे।