Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंका

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ लिया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर आजम खां का पुतला फूंककर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंका
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंका

देवरिया : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ लिया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर आजम खां का पुतला फूंककर विरोध जताया।

loksabha election banner

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विधेश पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में महिला सांसद रमा देवी पर जिस तरह से आजम खां ने अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, वह निदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। संसद में उनकी अभद्र टिप्पणी उनके संस्कारों को बता रही है। आजम खां को अपने पद से त्यागपत्र देकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी के रूप में पूजनीय बताया गया है। जिला महामंत्री राज दीक्षित ने कहा कि आजम खां के बयान की जितनी निदा की जाए कम है। इस मौके पर अजीत मिश्र, शिवेश पांडेय, नमन पांडेय, शुभम कुशवाहा, सुजीत कुमार, मुर्शीद आलम, अभिषेक, नितेश यादव, श्याम कुशवाहा, प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.