चौपाल लगाकर बताई भाजपा की उपलब्धियां
देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाई।
देवरिया: गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम असनहर में मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजन में चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उग्रसेन सिंह ने की। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच रखा। प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एक दर्जन मेडिकल कालेज व एम्स निर्माण के साथ ही विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने युवा वाहिनी के माध्यम से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, मुन्ना राय, अमित मोदन वाल ,देवी शरण जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।