Move to Jagran APP

संविधान को समाप्त करना चाहती है भाजपा: कांग्रेस

देवरिया उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने जनसंपर्क किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
संविधान को समाप्त करना चाहती है भाजपा: कांग्रेस
संविधान को समाप्त करना चाहती है भाजपा: कांग्रेस

देवरिया: शहर के सिधी मिल कालोनी में कांग्रेस द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एवं पूर्व विधायक बस्ती रामजीयावन ने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण को समाप्त कर रही है। महेंद्र प्रताप आम्बेडकर, सुभाष राय, मनोज कुमार गौतम, मुरली मनोहर, अमित सिंह गौतम ने विचार व्यक्त किए। उधर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों से संवाद किया। मतदाताओं को केंद्र व प्रदेश सरकारी की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी तथा कहा कि अब भाजपा की झूठ की राजनीति चलने वाली नहीं है। जनता समझदार हो गई है। उसे अपना भला बुरा मालूम है। अब जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है।

loksabha election banner

विकास कार्यो में धांधली का आरोप

गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के इंदूपुर ग्राम सभा में नाली ,खड़ंजा ,शौचालय में कथित अनियमितता को लेकर इंदूपुर निवासी राम प्यारे सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.