Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में गौरीबाजार में सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी पहुंचे और लोगों से सात दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 09:37 PM (IST)
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

देवरिया: गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में गौरीबाजार में सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी पहुंचे और लोगों से सात दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

loksabha election banner

गोपालपुर में डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में फर्टिलाइजर एवं एम्स के लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कहा कि हर बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ता निकल कर जाएं तो देवरिया सदर विधान सभा की उपस्थिति ऐतिहासिक होगी। कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा इन दिनों बह रही है। हर वर्ग के लिए विकास सरकार में किया गया है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा किसानों को लेकर संवेदनशील है। किसानों की हर समस्याओं का समाधान हो रहा है। इस दौरान हरीश त्रिपाठी, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, फूल सिंह, गुड्डू राय, आदित्य सिंह, राकेश मणि, राहुल पांडेय मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने दिया निमंत्रण

भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में भलुअनी कस्बा में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और किसानों से खाद कारखाना व एम्स के उद्घाटन में सात दिसंबर को चलने के लिए निमंत्रण दिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा कर रही है। भाजपा सरकार में हर व्यक्ति समृद्धशाली हो रहा है, सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। किसान मोर्चा के विशेष आमन्त्रित सदस्य नीरज शाही ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के अंत्योदय की संकल्पना को साकार कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि भलुअनी मण्डल से बड़ी संख्या में किसान सात दिसम्बर को गोरखपुर जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता रजनीश उपाध्याय, बलवन्त सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.