गोली लगने से घायल भाजपा नेता की हालत गंभीर, पीजीआइ रेफर
रामपुर कारखाना के सवरेजी खर्ग में रंजिश में गोली मारने का मामला -पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को तहरीर का इंतजार आरोपित फरार
देवरिया : रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम सवरेजी खर्ग में रंजिश में गोली लगने से घायल भाजपा नेता की हालत गंभीर होने पर पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। एसपी डा.श्रीपति मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सवरेजी गांव निवासी राम हरख पासवान पुत्र तिलकधारी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं। गुरुवार की रात वह गांव में महाविद्यालय के समीप टहल रहे थे, रंजिश में उन्हें गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा में हुए कार्य की शिकायत राम हरख ने की थी, इससे खार खाए ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों ने गोली मार दी। गोली मारने वाले व्यक्ति के नाम से असलहा का लाइसेंस भी है। वह फरार है। उधर पुलिस असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी में है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने एसपी डा.श्रीपति मिश्र से शुक्रवार को मुलाकात की और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि रंजि
श में गोली मारी गई है। गोली से घायल राम हरख रामपुर कारखाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है और दस मुकदमे दर्ज हैं।
-
हिस्ट्रीशीटर हैं भाजपा नेता :
राम हरख पर कुल दस मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 2000 में बलवा, मारपीट, 2003 में हत्या, अपहरण, 2006 में मारपीट के दो मामले, 2010 में मारपीट, बलवा व चोरी, 2015 में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट 2014 में मारपीट, बलवा, 2018 में मारपीट, बलवा, 2019 में मारपीट, बलवा, धमकी का मुकदमा दर्ज है।