देश को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : सांसद
देवरिया के सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:00 AM (IST)
देवरिया: सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह अनर्गल बातें कर रहे हैं। विपक्षी दलों की जब सरकार थी तो उस समय प्रदेश व देश को सिर्फ लूटने का कार्य हुआ। विपक्ष की मंशा केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों को आत्मनिर्भर बनाना है, जबकि भाजपा सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
सांसद सदर विधानसभा क्षेत्र के कालावन, गोविदपुर, बिशनपुरा, विक्रमपुर बांसपार, बेलही, उधोपुर में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से विकास हो रहा है। भाजपा गांव, गरीब, किसान व महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें