सरकारी नौकरियां खत्म करना चाहती भाजपा सरकार
अछे दिनों का नारा देने वाले लोग अपने लिए अछे दिन और जनता के लिए बुरे दिन लाने का काम कर रहे हैं। यह केवल अपना विकास और सब का सर्वनाश करना चाहते हैं।
देवरिया: सदर प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह शहर में जनसंपर्क किया। शहर के भटवलिया, नाथ नगर, न्यू कालोनी में पैदल भ्रमण कर लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। बैतालपुर ब्लाक के औराचौरी महुअवा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी नौकरियों को खत्म करना चाहती है और केवल संविदा पर भर्ती करने का मन बना चुकी है। समय रहते अगर सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई तो आने वाले दिनों में युवाओं को बहुत ही बुरे दिन देखने पड़ सकते हैं।
अच्छे दिनों का नारा देने वाले लोग अपने लिए अच्छे दिन और जनता के लिए बुरे दिन लाने का काम कर रहे हैं। यह केवल अपना विकास और सब का सर्वनाश करना चाहते हैं। शहर के अबूबकर नगर में विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय बबलू, पूर्व विधायक गजाला लारी, विजय प्रताप यादव, पीडी तिवारी, ओपी यादव, पंकज श्रीवास्तव, रजनीश यादव आदि ने जन संपर्क किया और सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाया।
बोडिया अनंत, रुचापर, सिगही, छितरूवा, मझगांवा, सुरौली, बासपार बैदा, पैकौली, पुरवा, भटवलिया में जनसभा किया गया।