किसानों की विरोधी है भाजपा सरकार
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किसानों का चल रहा आंदोलन पैतीसवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने एक स्वर से कहा कि बैतालपुर चीनी मिल जब तक नहीं चलेगा, यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा
देवरिया : चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किसानों का चल रहा आंदोलन पैतीसवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने एक स्वर से कहा कि बैतालपुर चीनी मिल जब तक नहीं चलेगा, यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग जनपद के सभी किसान कर रहे हैं। मिल के चलने पर यहां 27 हजार किसान परिवारों को लाभ मिलता था। चीनी उद्योग से गन्ना आपूर्ति के साधन के रूप में ट्राली वाले, बैलगाड़ी वाले, गन्ना काटने से लेकर छीलने वाले लोगों को रोजगार मिलता था। भाजपा सरकार उन हजारों किसानों की आशाओं पर कुठाराघात कर रही है। संघर्ष का मार्ग कठिन है, लेकिन परिणाम अच्छा होता है। किसानों के साथ कई छोटे बड़े दलों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। इस आंदोलन को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
यहां मुख्य रूप से सुरेश ¨सह, बरकत अली, रामदुलारे, राजेश मणि त्रिपाठी, राम नरायन यादव, तूफानी विश्वकर्मा, हंसनाथ यादव, वरुण ¨सह बघेल, अर¨वद गिरि, राम हर्ष यादव, योगेंद्र यादव, राम सागर ¨सह, मनोज यादव, प्रेमचंद त्रिपाठी, मुन्नू बाबू, केदार पांडेय, अजय कुमार राय, चंद्र देव प्रजापति, दीपक मणि, अवनीश आदि मौजूद रहे।