Move to Jagran APP

उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

देवरिया के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शामिल हुए प्रदेश मंत्री।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 11:01 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 11:01 AM (IST)
उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

देवरिया: भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल के पदाधिकारियों के अलावा सेक्टर संयोजकों से चर्चा की।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश मंत्री व उपचुनाव प्रभारी त्रयंबकनाथ त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच यह प्रदेश का पहला उपचुनाव है जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल सभाएं होगी। हमें सीमित संख्या में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करना हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन करना है। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को दें।

उपचुनाव प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि सेक्टर व बूथ स्तर पर मजबूती जरूरी है। इसके लिए सभी लोग कार्य करें। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने की। नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अजय कुमार दुबे, धनंजय तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.