दीक्षितौली को हराकर भठवा तिवारी का ट्राफी पर कब्जा
देवरिया में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भठवा की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:04 AM (IST)
देवरिया: क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भठवा तिवारी और दीक्षितौली के बीच खेला गया। भठवा तिवारी की टीम ने 15 रन से दीक्षितौली को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर खेल का उदघाटन किया।
भठवा तिवारी की टीम ने टॉस जीत कर 16 ओवर में 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में दीक्षितौली की टीम ने निर्धारित ओवर में 165 रन पर सिमट गई। यहां मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व्यास यादव, जयप्रकाश, नसीम अंसारी, नौशाद अंसारी, अनिल तिवारी, कुलदीप, विवेक पांडेय, बिपिन आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें