भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुरू
शहर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर भुजौली कालोनी बड़ा पार्क से श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा व गायत्री रथ के साथ हजारों महिला एवं पुरुष कलश यात्रा में शामिल रहे। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
देवरिया : शहर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर भुजौली कालोनी बड़ा पार्क से श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा व गायत्री रथ के साथ हजारों महिला एवं पुरुष कलश यात्रा में शामिल रहे। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
भुजौली कालोनी बड़ा पार्क पानी की टंकी के समीप से शोभा यात्रा निकली। कथा व्यास संत सुश्री वर्षा नागर उज्जैन लनखेड़ा मध्यप्रदेश से शिप्रा नदी का जल लाया गया जो कलश में विधिवत पूजन कर जल डाला गया। यह शोभा यात्रा भुजौली कालोनी, हनुमान मंदिर, सीसी रोड से होकर गुजरी। आगे आगे चल रह हाथी, घोड़ा बैंडबाजा आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम स्थल पर कथा का रसपान कराती हुई कथा वाचक सुश्री वर्षा नागर ने कहा कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य का उन्होंने उद्गार प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य को लाभ, मोह, पाप से मुक्ति कर परमात्मा के चरणों में शरणागत करती है। उनके द्वारा बताए गए यह मानवीय मूल्यों की रक्षा के साथ ही समाज को आध्यात्मिक सुत्रों में बांधने का कार्य करती है। कथा में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह सभासद, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हृदय नारायण वर्मा, निक्की वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, कनक लता, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कृपा शंकर चंद्र, मुन्नी देवी, संजय श्रीवास्तव, अहिल्या देवी, चंद्र भूषण शुक्ला, बसंत मल्ल, सुबाष शर्मा, जयराम तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, बलराम मणि, सूर्य देव त्रिपाठी, वशिष्ठ त्रिपाठी, राज किशोरी देवी, नुपुर, विद्यावती, पूनम, शिवांगनी, किरन देवी, अनुपमा श्रीवास्तव, जया, विजया आदि मौजूद रहे।